गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड टीकाकरण में 219 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली : देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 4 लाख 76 हजार 220 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1957 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 27 हजार 374 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2654 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 60 हजार 198 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हज़ार 125 कोविड परीक्षण किए गये हैं और कुल 89 करोड़ 73 लाख 55 हजार 355 कोविड परीक्षण किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *