गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लीबिया में नाव दुर्घटना में 60 से अधिक प्रवासी डूबे

त्रिपोली : लीबिया के तट पर एक जहाज़ दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए हैं। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ‘एक्स’ पर कहा, “लीबिया के पास एक दुखद जहाज़ दुर्घटना के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 61 प्रवासी डूब गए।” बयान में कहा गया है कि नाव लगभग 86 लोगों को लेकर लीबिया से रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *