गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार से चार क्विंटल से अधिक चांदी जप्त

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में अंतर्राज्यीय चैक पोस्ट पर पुलिस ने एक कार से चार क्विंटल से अधिक चांदी जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतर्राज्यीय चैक पोस्ट मालथौन नाका पर सघन चैकिंग के दौरान कार चार क्विंटल 67 किलो चांदी बरामद की है। आगरा से तेलंगना आन्ध्रप्रदेश ले जायी जा रही थी। कार में सवार
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी उमेश गोयल और अमित अग्रवाल के पास से चांदी के पायल, ब्रेसलेट, चेन के आभूषण मिला। कांटा से तौल कराने पर चांदी के आभूषण ( पायल, ब्रासलेट, चेन) का कुल वजन 467.666 किलोग्राम रहा। वर्तमान बाजार मूल्य करीब 3 करोड, 22 लाख, 22 हजार, 187 रूपये का पाया गया है। पुलिस द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई है। इन आभूषणो को दोनो व्यक्ति आगरा से हैदराबाद (तेलंगाना) एवं विजयबाडा (आन्ध्रप्रदेश) ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *