गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बर्ड फ्रीडम डे मुहिम से दस लाख से अधिक लोग जुड़ें-जैन

जयपुर : बर्ड फ्रीडम डे के संस्थापक विपिन कुमार जैन ने मूक परिंदों की पिंजरों से आज़ादी के लिए रविवार को मनाये जाने वाले ‘बर्ड फ्रीडम डे’ पर आम जनता से इस मुहिम में जुडने की अपील करते हुए कहा है कि इससे 10 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके है। एवम पक्षियों को कैद में नही रखने की शपथ ले चुके है।
श्री जैन बर्ड फ्रीडम कैंपेन की नवीं वर्षगांठ के अवसर पर आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे बोलरहे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से 40 अधिक स्कूली बच्चों ने एक बहुत बड़ी चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जो तीन दिन से चल रही है।
उन्होंने कहा कि नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया ,कवि सम्मेलन में अनेक कवियों ने शिरकत की जिसमें सोसाइटी और स्कूली बच्चों समेत कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया साथ ही तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बर्ड फ्रीडम कैंपेन को आगे बढ़ाने की भी शपथ ली गई।
श्री जैन ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे से नौवाँ बर्ड फ़्रीडम कैंपेन मनाया जाएगा । उन्होंने ‘बर्ड फ्रीडम डे’ पर आम जनता से इस मुहिम में जुडने की अपील की। श्री जैन ने बताया कि – इस अभियान के तहत जयपुरवासी “मैं कभी किसी पक्षी को कैद नही रखूंगा” की शपथ ले रहे हैं और अब तक इस अभियान से 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके है एवं पक्षियों को कैद में नहीं रखने की शपथ ले चुके है।
संस्था के अन्य सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित शर्मा और हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे।
बर्ड फ्रीडम डे की सह संस्थापक रुचिका जैन ने बताया कि मूक परिंदों की आवाज़ को जन मानस तक पहुंचाने लिए यह अभियान वर्ष 2014 में शुरू किया गया। उनका लक्ष्य इस अभियान से स्कूलों एवम सामाजिक संस्थाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना और पक्षियों को कैद में नही रखने की शपथ दिलाना है। पक्षियों के लिए चलाई जाने वाली इस मुहीम में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *