गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फ्रांस में दस लाख से अधिक लोगों किया पेंशन सुधार के विरोध प्रदर्शन

पेरिस : फ्रांस में दस लाख से अधिक लोगों पेंशन सुधार के विरोध में हुए प्रदर्शनों में शामिल हुए हैं। फ्रांस की मीडिया ने गुरूवार को यह रिपोर्ट दी है। फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में पेंशन सुधार के खिलाफ प्रदर्शनों में दस लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया जबकि यूनियनों का कहना है कि तीस लाख से अधिक लोगों ने इन प्रदर्शनों में शामिल हुए है।
गृह मंत्रालय ने बताया 10 लाख 89 हजार प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को फ्रांस में सड़कों पर प्रदर्शन किया। जो कि 15 मार्च को किये गये प्रदर्शन से दोगुना है। हालांकि यह 19, 31 जनवरी और सात मार्च को प्रदर्शनों की तुलना में कम था। मोंडे अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 12 लाख थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के सबसे बड़ी यूनियन ने बताया कि पूरे देश में रिकार्ड 35 लाख लोगों ने विरोध प्रदर्शनों भाग लिया। पुलिस के अनुसार, पेरिस में करीब एक लाख 20 हजार लोगों और यूनियनों के अनुसार आठ लाख लोग एकत्रित हुए।
रिपोर्ट के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान फ्रांस की राजधानी में काले गुट के कट्टरपंथियों और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़पें हुईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया, घटनास्थल पर वाटर कैनन भी देखा गया।
गृह मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार शाम तक पूरे देश में 80 लोगों को हिरासत में लिया गया और इस दौरान करीब 120 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। बीएफएमटीवी ब्रॉडकास्टर के अनुसार फ्रांस की प्रमुख यूनियनों ने पेंशन सुधार के विरोध में 28 मार्च को 10वां राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की हैं।
प्रदर्शन के बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने ट्वीट कर कहा कि आज हमने जो हिंसा और क्षति देखी वह अस्वीकार्य है। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं का आभारी हूं जिन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *