गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

19 राज्यों के लिए छह हजार करोड़ से अधिक राशि मंजूर

नई दिल्ली : अमित शाह ने राज्य आपदा मोचन कोष से 19 राज्यों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है।
मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस राशि में वर्ष 2022-23 के लिए चार राज्यों छत्तीसगढ़, मेघालय, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के लिए केन्द्रीय हिस्से के रूप में 1,209.60 करोड़ रुपये और 15 राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और त्रिपुरा को वर्ष 2023-24 के लिए 4,984.80 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस धनराशि का उपयोग राज्य मौजूदा मानसून मौसम के दौरान राहत उपायों के लिए कर सकेंगे।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 के दौरान नौ राज्यों को पहले भी इस कोष में से केन्द्रीय हिस्से के रूप में 3649.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी थी। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर, केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक इस कोष के लिए 1,28,122.40 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *