जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन जिले के सीमावर्ती गांव कलसियां खुर्द से दो किलो 350 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की मध्यरात्रि को सीमा बाड़ के पास तैनात बीएसएफ के जवानों ने सीमा बाड़ के आगे ड्रोन द्वारा कुछ गिराने की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान, लगभग 0645 बजे, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गांव कलसियां खुर्द के पास एक खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लिपटा हुआ एक पैकेट बरामद किया, जिसमें कुल दो किलो 350 ग्राम हेरोइन थी।
