गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रामबन में सनासर गार्डन में दो लाख से अधिक ट्यूलिप खिले

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में स्थित सुरम्य सनासर गार्डन में लगभग 2.5 लाख खिले हुए ट्यूलिप पर्यटकों को रोमांचित कर रहे हैं। सनासर में ट्यूलिप गार्डन को जनता के लिए खोल दिया गया है।
एक अधिकारी ने कहा, “40 कनाल भूमि पर लगभग 2.5 लाख ट्यूलिप फूल खिल रहे हैं। यह एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य है। इस वर्ष सनासर उद्यान में 25 प्रकार के ट्यूलिप लगाए गए हैं।”
उन्होंने यहां आने के लिये अधिक से अधिक आंगतुकों से अपील की। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर अद्वितीय सुंदरता एवं प्राकृतिक परिदृश्यों से संपन्न है, जिसमें पर्यटन की भारी संभावनाएं हैं। जम्मू संभाग के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा पिछले साल एक परियोजना को मंजूरी दी गई थी, जो 40 कनाल भूमि में फैला हुआ है।”
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से ‘वेड इन इंडिया’ के तहत देश में ही डेस्टिनेशन वेडिंग आयोजित करने का आग्रह किया था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ‘पर्यटन मिशन’ पहल के रूप में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और नए आर्थिक रास्ते खोलने के लिए 75 नए गंतव्य, 75 सूफी, धार्मिक स्थल, 75 नए सांस्कृतिक, विरासत स्थल और 75 नए ट्रैक विकसित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *