गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घर में आग लगने से मां-बच्चे की मौत

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सिलेंडर फटने से घर में आग लगने की घटना में एक महिला तथा उसके बच्चे की मौत हो गयी और अन्य पांच लोग भी झुलस गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि पुंछ के चांदीमढ़ में शोखत हुसैन के घर में आग लगने की घटना में हमिदा बेगम(40) और उसके पुत्र अकीब(4) की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में मवेशी और अन्य पालतू जानवरों के साथ घर का सामान भी जल गया। पुलिस दल ने स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मलबे से दो शव बरामद किए जबकि घायल मकान मालिक और चार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *