गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की चपेट में आने से मां -बेटे की मौत

भीलवाडा : राजस्थान में भीलवाड़ा-कोटा रोड़ पर शनिवार दोपहर एक ट्रक की चपेट में आने से मोपेड पर सवार मां-बेटे की मौत हो गई। मांडलगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल ने बताया कि नई आबादी मांडलगढ़ निवासी रामप्रसाद सैन की 55 वर्षीया पत्नी प्रेम, बेटे लोकेश 37 के साथ अपने पीहर धाकडख़ेड़ी मिलने के लिए गई थी। दोनों मां-बेटे मोपेड़ से शाम को अपने घर लौट रहे थे।

शाम करीब चार से सवा चार बजे के बीच त्रिवेणी चौराहा क्षेत्र में पहुंचे थे कि मांडलगढ़ से भीलवाड़ा की ओर जा रहे ट्रक ने मोपेड को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम एवं उसका बेटा लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर जब मृतका के पीहर धाकडख़ेड़ी और मांडलगढ़ पहुंची तो वहां शोक छा गया। पुलिस ने मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *