राजन्ना सिरिसिल्ला : तेलंगाना में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में एक मां और उसके तीन बच्चों ने यहां मिडमनेरू जलाशय में कूदकर खुदकशी कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान रजिथा तथा उसके बच्चों इयान, अशराजा और उस्मान के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि वेमुलावाड़ा मंडल के रुद्रराम की रहने वाली रजिथा की शादी महम्मद अली से हुई थी। वह अपने बच्चों के साथ अपनी मां के घर गई थी और उसी दौरान जलाशय में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जलाशय से बाहर निकाला। रजिथा की आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
मां और तीन बच्चों ने जलाशय में कूदकर की खुदकशी
