गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं में गिरे बालक को बचाने कूदी मां, दोनों की मौत

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालोदा में कुएं में गिरे अपने लगभग 18 माह के बालक को बचाने के लिए कूदी उसकी मां उसे बचा नहीं पाई और मां बेटे दोनों की मृत्यु हो गयी। आज दोपहर बाद दोनों के शव पुलिस ने कुएं से निकाल लिए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि प्रीति कुशवाहा (25) अपने लगभग 18 माह के लड़के को लेकर कुएं पर पानी भरने गई थी। वहां अचानक उसका बालक कुएं में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई तथा दोनों की डूबने से मृत्यु हो गयी। दोनों के शवों को कुएं से निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *