गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

“मदर आफ डेमोक्रेसी” 16 भाषाओं में लोकार्पण

नई दिल्ली : भारतीय लोकतंत्र की जीवन यात्रा को हिंदी और अंग्रेजी सहित दुनिया की 16 प्रमुख भाषाओं में दर्शाने वाली वेबसाइट “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी जी-20 डाट काम पर भारतीय लोकतंत्र का पूरा इतिहास दर्शाया गया है। यह 6000 वर्ष पूर्व सिंधु सरस्वती सभ्यता से आरंभ होता है और वेद, रामायण, महाभारत , जैन धर्म, बौद्ध धर्म आदि काल को दर्शाता हुआ वर्ष 1947 पर खत्म होता है। वेबसाइट पर प्रत्येक काल के लिए एक अलग अध्याय है और उसके बारे में विस्तृत जानकारी है। प्रत्येक काल के लिए वेबसाइट पर अलग जानकारी दी गई है उसे चित्रों के माध्यम से शासन व्यवस्था दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *