गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मां-पुत्र ने की तेज़ाब पीकर आत्महत्या की

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में मां और पुत्र में किसी बात के विवाद होने पर दोनों ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम दरौरा निवासी अविनाश सिंह की पत्नी मालती (35) का पुत्र प्रेम (15) के साथ सोमवार शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया गया कि मां और पुत्र दोनों ने घर में रखें तेजाब को पी लिया। इस बीच मालती का पति अविनाश सिंह मंदिर में गया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर जब वह घर आया तब तक मां, पुत्र दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी उसके बाद, ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को समीपवर्ती अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि 112 डायल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है, और पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *