गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोतीलाल ओसवाल एएमसी ने पेश किया निफ्टी 500 ईटीएफ

मुंबई : सम्पत्ति प्रबंधन सेवा कंपनी मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एमओएएमसी) ने निफ्टी 500 सूचकांक में निवेश पर आकर्षक प्रतिफल को देखते हुए निवेशकों के लिए निफ्टी 500 ईटीएफ योजना पेश करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इसे छह अक्टूबर को एनएसई में सूचीबद्ध कराने की योजना है। कारोबार के लिए इस कोष का संकेत नाम ‘एमओनिफ्टी500’ है।
कंपनी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में निफ्टी 500 इंडेक्स ने 31 अगस्त, 2023 के अंत तक वार्षिक आधार पर 25% का रिटर्न दिया है। मध्यम से लंबी अवधि में निफ्टी 500 इंडेक्स ने ऐतिहासिक रूप से मिड और स्मॉलकैप खंड के मजबूत प्रदर्शन की मदद से निफ्टी 50 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। एमओनिफ्टी500 ईटीएफ निफ्टी 500 इंडेक्स के कुल रिटर्न को साधने का प्रयास है, जिसे बाजार पूंजीकरण के आधार पर शीर्ष 500 कंपनियों के प्रदर्शन को मापने के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स की तुलना में, निफ्टी 500 इंडेक्स अच्छी तरह विविधीकृत है इसमें शीर्ष 10 होल्डिंग का हिस्सा 37 प्रतिशत है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में शीर्ष दस कंपनियों में निवेश का हिस्सा 58 प्रतिशत है। इसके अलावा, यह 21 क्षेत्रों में विविध निवेश प्रदान करता है, कुछ क्षेत्रों में कपड़ा (टेक्स्टाइल्स), उपभोक्ता सेवाएँ (कन्स्यूमर सर्विसेज़), मीडिया और वन सामग्री शामिल हैं जो निफ्टी 50 इंडेक्स में मौजूद नहीं हैं।
कंपनी का कहना है कि यह इंडेक्स लार्जकैप (75%), मिडकैप (16%) और स्मॉलकैप (9%) का एक उत्कृष्ट मिश्रण प्रदान करता है। लंबी अवधि में निफ्टी 500 इंडेक्स ने निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है। मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ नवीन अगरवाल ने कहा, “मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 500 इंडेक्स फंड के प्रबंधन में अपने सफल ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर, हम अपनी नई पेशकश मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 500 ईटीएफ की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं।

यह नई पेशकश हमारे पैसिव फंडों की व्यापक श्रेणी का विस्तार करती है और निवेशकों को व्यापक-आधारित (ब्रॉड-बेईस्ड) इंडेक्स फंड और ईटीएफ के हमारे सूट में एक मूल्यवान अतिरिक्त प्रदान करती है।” कंपनी ने के पैसिव फंड्स के प्रमुख प्रतीक ओसवाल ने कहा, “जोखिम को कम करने के लिए मार्केट कैप, सेक्टर और स्टॉक में विविधीकरण चाहने वाले निवेशकों के लिए यह ईटीएफ एक आदर्श विकल्प होगा। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *