गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निवेश में महिलाओं पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल का अभियान

मुंबई : मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए ‘पूछ के तो देखो’ अभियान शुरू किया जो वित्त और निवेश के मामलों में महिलाओं की भूमिका के इर्द-गिर्द एक बातचीत को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।
कंपनी की एक विज्ञप्ति में इस बारे में कहा गया है, ‘अभियान एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाता है: “जब हम हर चीज के लिए महिलाओं की ओर मुड़ते हैं, तो निवेश के लिए भी उनकी ओर क्यों नहीं मुड़ते?” बयान में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की कई उपलब्धियों के बावजूद, उन्हें अभी भी आमतौर पर निवेश सलाह के लिए नहीं बुलाया जाता है।
”बयान में कहा गया है कि ‘पूछ के तो देखो’ अभियान का उद्देश्य वित्त और निवेश में महिलाओं की भूमिका के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह महिलाओं के वित्तीय ज्ञान और विशेषज्ञता को स्वीकार करने और उसका लाभ उठाने का आह्वान है।” कंपनी के उपाध्यक्ष ( ब्रांड एवं विपणन) वरुण मुंद्रा ने कहा, “ हम एक अधिक समावेशी दुनिया बनाने में विश्वास करते हैं। यह अभियान एक बातचीत शुरू करने का हमारा तरीका है हम आशा करते हैं कि यह अभियान सभी को वित्त में महिलाओं के ज्ञान और विशेषज्ञता को पहचानने और उसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *