गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिक्षा क्षेत्र में छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित : प्राचार्या डाॅ. अनीता तंवर

कपिल शर्मा/गौरवशाली भारत

नाॅंगल चौधरी: विधानसभा क्षेत्र स्थित बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डाॅ. अनीता तंवर ने अपने कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए बताया कि, महिला काॅलेज की मूल भूत सुविधाओं में काॅफी सुधार हुआ है। काॅलेज की छात्राओं के अनुशासन से लेकर शैक्षणिक सुविधाओं तक और बैठने के लिए बेंच उपलब्ध कराई गई है। साथ ही प्राचार्या ने काॅलेज की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि, दोपहर भोजन लंच के लिए कैन्टीन की अनुमानित लागत की स्वीकृति मिल गई है। किन्तु, निर्माण कार्य अभी शेष है। काॅलेज में छात्राओं को जल्द ही कैन्टीन की सुविधा भी मिलेगी।

बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में फिलहाल दाखिलों का दौर जारी है। काॅलेज की प्राचार्या ने बताया कि अभी दाखिले की अंतरिम तिथि को अग्रेषित किया गया है। अब एडमिशन की आखिरी तारीख 31 अगस्‍त कर दिया गया है। सभी तीनो संकाय सहित संबंधित अतिरिक्त विषय में छात्राएँ बिना देरी किए और बिना लेट फीस के एडमिशन ले सकती हैं।

एडमिशन हेतु आवेदक सीट

स्नातक श्रेणीकुल सीटभरी सीट
बी.ए. प्रथम वर्ष240169
बी.कॉम. प्रथम वर्ष8013
बी.एस.सी. मेडिकल6031
बी.एस.सी. नाॅन मेडिकल8036

उन्होंने दूर गाँवों से आने वाली छात्राओं के सन्दर्भ बातचीत में बताया कि काॅलेज के आवागमन के लिए छात्राओं को नजदीक बस स्टाॅप की सुविधा भी उपलब्ध हुई है। साथ ही काॅलेज की नजदीकी छोटे गाँव की छात्राओं को पहुंचने में आशिंक असुविधा बताई गई। अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं संबंधित बातचीत में उन्होंने बताया कि, अभिभावक मिटिंग किया गया अब छात्राओं की उपस्थिति में निरंतरता और सुधार हुआ है।

काॅलेज प्राचार्य डाॅ. अनीता तंवर ने छात्राओं के लिए खेल जगत से जुड़े और रोजगार के अवसर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, छात्राओं की कला हुनर को तराशकर उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें सिलाई /बुनाई/ब्यूटीशियन और रसोई व्यंजन आदि तमाम घरेलू टिप्स सहित कानूनी जागरूकता और उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने और व्यक्तित्व निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं को अनुशासन सहित स्टाॅफ़ द्वारा पाठ्यक्रम में निपुण किया जाता है। इसके अलावा जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ सफल होने के लिए छात्राओं को जागरूक किया जाता है। उन्होंने सभी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गौरवशाली भारत से विशेष बातचीत में प्राचार्या समेत कंप्यूटर लैब संचालिका व प्रवक्ता शशिबाला, राजबाला और काॅलेज एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाॅफ़ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *