हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद शहर में शुक्रवार तड़के रंगा रेड्डी जिले के हयातनगर के कुंटलूर में एक मोटरसाइकिल के एक टिप्पर से टकरा जाने से पिता और पुत्र की जान चली गयी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दर्दनाक दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और टिप्पर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान कुतुबुल्लापुर निवासी कुमार (40) और उनके बेटे प्रदीप (13) के रूप में हुई, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
