माउंट आबू : कलराज मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के आबू पर्वत प्रवास की साक्षी ‘‘चम्पा गुफा‘‘ का जीर्णोद्वार करने, आबू को ’इको फ्रेण्डली’ पर्यटन स्थल बनाने, गोल्फ मैदान को अनाधिकृत अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मिश्र ने इस संबंध में अधिकारियों को सात दिवस में कार्ययोजना प्रस्तुत करने एवं कार्यों की पाक्षिक प्रगति रिपोर्ट राज्यपाल सचिवालय को भिजवाये जाने के निदेश दिए हैं। माउण्ट आबू प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात करने वालों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापनों और संज्ञान में लाये गए विभिन्न विषयों के संबंध में भी उन्होंने तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पर्यावरण अनुकूल कार्यों को बढ़ावा देते हुए माउण्ट आबू पर पर्यटन के बढ़ते दबाव के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाने पर जोर दिया है। मिश्र ने माउण्ट आबू की जैव विविधता के संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए वन विभाग और प्रशासन को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी से अभियान चलाने पर भी बल दिया है।
माउण्ट आबू का होगा विकास
