गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांसद रमेश बिधूड़ी ने सेवा पखवाड़े के तहत दीया स्वनिधि योजना का लाभ

नई दिल्ली : माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तेहरवें दिन, आज दक्षिणी दिल्ली सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (स्ट्रीट वेंडसर् आत्मनिभर्र) के अंतगर्त बदरपुर विधानसभा स्थित बी.जे.पी. ऑफिस और राजनगर में  ऋण वितरण शिविर लगवाकर बैंक व निगम अधिकारियों द्वारा रेहड़ी-पटरी, फुटपाथ पर फल-सब्जियों के ठेले लगाने वाले गरीब लोगों को व्यवसाय हेतु 10 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत करवाया। इस दौरान लगभग 500 की संख्या में सड़क विक्रेताओं ने योजना के अंतगर्त लाभ प्राप्त किया।  
इस अवसर पर सांसद बिधूड़ी ने लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बिधूड़ी ने कहा कि पीएम योजनाओं से जुड़ कर देश में गरीब अपनी आवश्यकताओं की पूतिर् कर पा रहा है वह आत्मनिभर्र व सशक्त बन रहा है और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।
बिधूड़ी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण सड़क विक्रेता जो रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचकर अपने परिवार का जीवन-यापन चलाते हैं ऐसे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लाॅकडाउन के बाद उन्हें अपना व्यवसाय फिर से शुरू करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से कजर् के लिए मोहताज ना रहना पड़े इस उद्देश्य से मोदी सरकार ने स्वनिधि योजना देश के गरीब रेहड़ी-पटरी वाले छोटे सड़क विक्रेताओं को आत्मनिभर्र बनाने के लिए शुरू की है। 
इस योजना के माध्यम से वह केन्द्र सरकार से 10,000 रूपये तक बगैर गारंटी के ऋण प्राप्त कर अपना खुद का व्यवसाय नए सिरे से शुरू कर सकते हैं और एक वषर् के भीतर मासिक किस्तों के अनुसार उसे चुका सकते हैं। बिधूड़ी ने बताया कि जो स्ट्रीट वेंडसर् लिये गए लोन का भुगतान समय पर करेंगे तो उनके बैंक खाते में सात प्रतिशत (7ः) का वाषिर्क ब्याज सब्सिडी के तौर पर मिलेगा और साथ ही वह अगले वर्ष दोगुनी 20 हजार ऋण राशि प्राप्त करने के भी पात्र होंगे। इस कायर्क्रम में रविंद्र चैधरी, उदय शंकर मिश्रा, मिंटू, अरुणा रावत व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *