गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांसद ने की लम्पी उपचार के लिए 16 लाख रूपए की अनुशंसा

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने गौवंश मे फैली लम्पी संक्रमण उपचार के लिए 16 लाख रुपये की अनुशंसा की है। सांसद श्री चौधरी ने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, किशनगढ़, नसीराबाद, केकड़ी, पुष्कर , मसूदा तथा दूदू (जयपुर) के लिए दो दो लाख रुपये प्रत्येक विधानसभा के दृष्टिगत कुल 16 लाख रुपये आवश्यक दवाओं के लिए मंजूर किए जाने की अनुशंसा जिला कलेक्टर अजमेर एवं जयपुर को भेजी है।

उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में गौवंश मे फैल रही जानलेवा लम्पी संक्रमण से गौवंश को राहत दिलाने के लिए उनके समुचित उपचार हेतु दवाओं का क्रय कार्यकारी एजेंसी पशुपालन विभाग अजमेर एवं जयपुर के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *