गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ने तमिलनाडु में बढ़ाये अपने कदम

चेन्नई : एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ने तमिलनाडु में अपने दायरे को बढ़ाया और उसके नए पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला है। संगठन ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एमएसएमई बिजनेस स्केल अप शिखर सम्मेलन के दौरान तमिलनाडु टीम के सभी सदस्यों ने शपथ ली। तमिलनाडु अध्यक्ष एम वी चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों से उद्योगपति शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु समेत भारत के उद्योग जगत से जुड़े उद्यमियों को हो रही परेशानी और उन्हें बिजनेस से जुड़ी जानकारियां, सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *