गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

MSP आठ साल से बढ़ने की जगह घटी : सुरजेवाला

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का वादा किया था लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले आठ साल के दौरान MSP बढ़ने की बजाय घटकर 40 फीसद तक रह गई है। सुरजेवाला ने कहा, दीपावली की चहल पहल और रोशनी में अन्नदाता किसान की मेहनत का MSP फिर खो गया। रबी फसलों की MSP की घोषणा कर मोदी सरकार ने अपनी पीठ थपथपा ली पर किसान को ठग कर फिर खून के आँसू बहाने के लिये छोड़ दिया। न मीडिया का ध्यान, न विशेषज्ञों का। उन्होंने कहा,“भाजपाई शकुनी चौसर ने किसान का जीना दूभर कर दिया। न उचित दाम, न पर्याप्त खरीदी, न MSP के कानून को दे रहे अंजाम। मोदी जी ने 2014 में वादा किया कि किसानों को दाम 50 प्रतिशत देंगे। दाम 50 प्रतिशत तो दूर, घोषित किया MSP तो ख़ुद भाजपा सरकारों द्वारा मांगे गए एमएसपी दर भी कम हैं।”

सुरजेवाला ने कहा,“कड़वा सच यह भी है कि मोदी सरकार केवल MSP की घोषणा करती है| MSP पर ख़रीद नहीं करती, चार्ट देखें एमएसपी कानून जरूरी है। नेता जुमले घड़ सकते है, पर आँकड़े झूठ नहीं बोलते। कांग्रेस-संप्रग सरकार ने MSP में 205 प्रतिशत तक बढ़ौतरी की….मोदी सरकार के आठ साल में MSP की बढ़ौतरी घट कर 40 प्रतिशत तक रह गई। मोदी सरकार द्वारा घोषित एमएसपी तो देश की ‘महंगाई दर’ से भी कम है….यानी महंगाई ज़्यादा बढ़ी और MSP कम मिला।”

उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए देश की जनता और मीडिया से आग्रह किया,“जरा दिवाली पर दो मिनट देश के 70 करोड़ किसान-खेत मज़दूरों के बारे भी सोचिये और बोलिये…. उस मेहनतकश किसान-मज़दूर के बारे में जिसकी वजह से आपका चूल्हा जलता है चाहे वो ख़ुद को ही क्यों न मिटा दे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *