गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मल्टी स्टोरी पार्किंग को मिली हरी झंडी

चंपावत/नैनीताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर में 498.25 लाख रुपये की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जायेगा। प्रशासन ने मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार चंपावत पार्किंग परियोजना के तहत टनकपुर स्थित पर्यटक आवास गृह परिसर में मल्टी पार्किंग के निर्माण के लिये लगभग पांच करोड़ का एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
शासन की ओर से पार्किंग के निर्माण को हरी झंडी दे दी गयी है। इसके लिये 498.25 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। शासन की ओर से पार्किंग निर्माण के लिये 40 प्रतिशत धनराशि के रूप में 199.30 लाख रुपये अवमुक्त कर दिये गये हैं। पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग परियोजना के तहत चंपावत के टीआरसी के अलावा लोहाघाट शहर में दो स्थानों में पार्किंग के निर्माण को पहले ही शासन से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इन तीन पार्किंग स्थलों पर निर्माण कार्य गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *