मुंबई : मुंबई इंडियन्स ने अमेलिया केर (तीन विकेट, 31 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर चार विकेट की जीत के साथ लीग स्टेज का समापन किया।
मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए अमेलिया केर (22/3) की बदौलत आरसीबी को 125 रन पर रोक दिया। हरमनप्रीत की टीम ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट गंवाये, लेकिन वह 16.3 ओवर में जीत हासिल करने में कामयाब रही।
गेंद से आरसीबी की कमर तोड़ने वाली केर ने मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये 27 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाये। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 26 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।
मुंबई ने जीत के साथ खत्म किया लीग स्टेज
