गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुंबई आरबीआई को मिला बम की धमकी भरा ईमेल

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को मंगलवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें कहा गया कि 11 स्थानों पर 11 बम रखे गए हैं। ईमेल भेजने वाले ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि वे “भारत के इतिहास के सबसे बड़े घोटाले” में शामिल हैं। ईमेल में कहा गया है कि मुंबई में आरबीआई कार्यालयों, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित विभिन्न स्थानों पर 11 बम लगाए गए हैं और विस्फोट अपराह्न एक बजकर 30 मिनट पर बजे होगा।
ईमेल में लिखा गया है, “हमने मुंबई के विभिन्न स्थानों पर 11 अलग-अलग बम रखे हैं। आरबीआई ने निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ मिलकर भारत के इतिहास के सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया है। इस घोटाले में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कुछ शीर्ष वित्त अधिकारी और भारत के कुछ प्रसिद्ध मंत्री शामिल हैं। हमारे पास इसके लिए पर्याप्त सबूत हैं।” शहर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।इस संबंध में मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *