गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हुई मुंबई की

कोलकाता : मुंबई ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में शनिवार को हिमाचल प्रदेश को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली। विजय हज़ारे ट्रॉफी 2021 की विजेता हिमाचल प्रदेश ने मुंबई को 20 ओवर में 144 रन का लक्ष्य दिया, जिसे मुंबई ने तीन गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।
दोनों टीमों ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही हिमाचल ने 144 रनों की रक्षा करते हुए मुंबई के सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म से गुजर रहे सरफराज खान (37 नाबाद) ने अंत तक टिके रहकर मुंबई की जीत सुनिश्चित की।
सरफराज को पारी के 18वें ओवर में 19 रन के स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला। मुंबई को आखिरी दो ओवरों में 23 रन चाहिये थे और सरफराज ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए 19वें ओवर में 17 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद तनुष कोटियन ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर मुंबई को खिताब दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *