गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नगर निगम शिमला ने शराब पर प्रति बोतल सेस बढ़ाया

शिमला : महापौर सुरेंद्र चौहान की ओर से गुरुवार को बचत भवन में शिमला नगर निगम का 244.47 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया गया। उन्होंने बजट भाषण के दौरान शराब पर प्रति बोतल सेस 02 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही राजधानी में ग्रीन फीस ली जाएगी। एप के जरिये ग्रीन फीस वसूली जाएगी। इससे निगम को हर साल 10 करोड़ की आय होगी।
शहर में घरों से बुजुर्गों के सैंपल निशुल्क लिए जाएंगे। शहर में पहली बार लावारिस कुत्तों की गणना होगी। 100 फीसदी नसबंदी का टारगेट तय किया गया है। 130 करोड़ से यूनिटी मॉल बनेगा। वहीं, वार्डों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। वहीं, 130 करोड़ से शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड चौड़ा किया जाएगा।शहर के वार्डों में आरआरआर सेंटर खुलेंगे। इसमें लोग पुराने कपड़े, जूते, किताबे दे सकेंगे। पानी के चश्मों का इस्तेमाल होगा। शिमला में मेट्रो सर्विलांस सेंटर खुलेगा। इससे कोरोना जैसी महामारी के फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। 15 इलेक्ट्रिक कूड़ा वाहन खरीदे जाएंगे। नगर निगम की कई सेवाएं ऑनलाइन की जाएंगी। इसी साल से शहर के कई वार्डों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *