गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के मामले का आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार राकई गांव में कल गुड भट्टी पर मुरीदुल हसन (42) का शव बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने आज नर्मदापुरम से फरार आरोपी शेख मुबारक को गिरफतार कर लिया। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी से मृतक की नजदीकियां थी। उसको आपत्ति जनक स्थिति में देखने के बाद हत्या करने की योजना बना ली थी। घटना की रात को मृतक गुड भट्टी पर त्रिरपाल पर लेट कर मोबाइल देख रहा था, तभी उसने लोहे के पाइप से सिर पर जोर से प्रहार कर दिया एक ही बार में उसकी मौत हो गयी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से रात में ही नर्मदापुरम के लिए भाग गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या के मामले में जेल पहुंचा दिया है। वहीं, आरोपी की निशानदेही पर लोहे का पाइप जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *