गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन पर हत्या का मामला दर्ज, एक हिरासत में

नासिक : महाराष्ट्र में नासिक के निकट पाथर्डी फाटा में मामूली बात पर 31 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और उनमें से एक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित के पड़ोसी है। पुलिस के मुताबिक दिवाली त्योहार के मौके पर रविवार को शिंदे परिवार के सदस्य पाथर्डी गांव के स्वराज्य नगर में अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे।
पुलिस ने बताया कि उसी समय पीड़ित ने उन्हें खुले मैदान में पटाखे फोड़ने के लिए कहा, क्योंकि उसके बच्चे आवाज से डरते थे। इसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच बहस हो गई। इसी बात को लेकर मंगलवार (कल) को दोनों के बीच एक बार फिर बहस हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इससे नाराज होकर शिंदे परिवार के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पाथर्डी फाटा, नासिक गौरव तुकाराम अखाड़े के रूप में हुई। इस सिलसिले में इंदिरानगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *