गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेल में हत्या: 3 दिन में एफआईआर, नहीं तो आंदोलन

लखनऊ : (पीएमए) आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 22 जून 2023 को जिला जेल सुल्तानपुर में विचाराधीन कैदी करिया उर्फ विजय पासी और मनोज रैदास की संदिग्ध मौत के संबंध में तीन दिनों में हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने और ऐसा नहीं होने पर जेल मुख्यालय लखनऊ के सामने विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात कही है. मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को प्रेषित अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि पहले जेल प्रशासन ने इन दोनों कैदियों द्वारा मानसिक अवसाद के कारण फांसी लगाने का दावा किया था किंतु सीजेएम सुल्तानपुर सपना त्रिपाठी द्वारा की गई मजिस्ट्रियल जांच में पाया गया कि मृत्यु का कारण एंटी मॉर्टम हैंगिंग तो है किंतु उनके पोस्ट मॉर्टम से स्पष्ट है कि मृतक गण को किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में उनकी इच्छा के विरुद्ध फांसी पर लटकाया गया, जिसके कारण यह मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जेल प्रशासन की है. अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह रिपोर्ट शासन के पास पहुंच गई है किंतु जानबूझ कर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. अतः उन्होंने मुख्यमंत्री से तीन दिनों में इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जेल अधीक्षक सहित अन्य जिम्मेदार अफसरों को निलंबित किए जाने की मांग की है और कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो आजाद अधिकार सेना जेल मुख्यालय, लखनऊ के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *