गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद में हत्या, चार गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र में मंगलवार सुबह मकान में बरजा बनाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कयार ग्राम निवासी एजाज अहमद के घर पर मकान की छत ढालने के लिए सटरिंग का काम किया जा रहा था, एजाज के दबंग पड़ोसी अरमान ने छह मई को मिस्त्री से विवाद किया था जिसका एजाज के पुत्र अब्दुल रहीम ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी और मकान की छत से पथराव किया गया। पथराव में हमलावर के दादा याक़ूब भी जख्मी हो गए थे।
इसी बात को लेकर आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सुबह जब एजाज अपने घर से बाहर निकला तो अरमान असलहा लेकर एजाज पर हमलावर हो गया। उसने पहले डन्डे से वार किया फिर गोली मारकर एजाज की हत्या कर दी। पिता को बचाने के लिए घर बाहर निकले पुत्र अब्दुल रहीम और बेटी सादिया को भी मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके से आरोपी अरमान, उसके भाई, मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। घायलो को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया गया। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *