खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के झिरनिया थाना क्षेत्र में आठ वर्ष के बालक की हत्या कर दी गई। खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम मानिकेरा में 8 वर्षीय कक्षा चार के छात्र अजय अलावे की हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात्रि ग्राम मानिकेरा में वह अपनी बड़ी बहन के साथ गया था। घर लौटने पर जब अजय नहीं मिला तो आज सुबह उसकी तलाश आरंभ की गई। उसकी लाश एक खेत के पास मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि अजय की हत्या रस्सी से गला घोंट कर की गई है।
