गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के मामले में बरी हुए आरोपी की हत्या

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के गूड़ा ग्राम के पास नाले में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी है। मृतक दो वर्ष पहले गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था और चार माह पहले न्यायालय से बरी होने पर जेल से छूटकर गांव आया था।
पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि बरखेड़ा निवासी युवक राजेश लोधी (28) का शव कल गुड़ा के पास नाला में मिला है, जिसकी प्रथम दृष्टया पत्थर से कुचलकर हत्या की गयी। मामले में जांच एवं पूछताछ जारी है। मृतक पूर्व के एक मामले में हत्या का आरोपी था, लेकिन कोर्ट से बरी हो गया था। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
राजेश लोधी दो वर्ष पहले गांव के ही सरदार सिंह हत्या कांड में आरोपी था और चार माह पहले कोर्ट से बरी होने पर जेल से छूटकर गांव आया था। हैरानी की बात यह है कि जिस तरह दो साल पहले सरदार सिंह की हत्या की गई थी, ठीक उसी तरह राजेश लोधी की भी पत्थर से कुचलकर हत्या की गयी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजेश लोधी की हत्या करके सरदार सिंह की हत्या का बदला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *