बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के खलगवां पुरवा ग्राम निवासी रामकुमार यादव (70) अपनी घर की कुछ दूरी पर एक झोपड़ी में रहते थे, अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोमवार देर रात को उनका गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारे की सुरागकशी में जुट गयी है।
