गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहकर्मी की कैंची घोंपकर हत्या

मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कैंची कारखाने में कार्यरत एक श्रमिक ने अपने ही साथी की कैंची घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि लिसाड़ी रोड स्थित काले जादू वाली गली में महबूब का कैंचियों का एक कारखाना है। बुधवार देर रात दानिश (30) कैंचियों पर पॉलिश करने का काम कर रहा था कि इसी दौरान उसकी एक साथी फरहान से मामूली बात पर कहासुनी हो गई।
उन्होने बताया कि बात इतनी बढ़ गई कि फरहान ने उसी कैंची को उठाया जिस पर वह पॉलिश कर रहा था और दानिश पर अंधाधुंध सीने पर वार करता रहा। फौरन ही दानिश को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी फरहान मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *