गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जैन मुनि की हत्या क्रूरतम अपराध

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में हाल ही में एक जैन मुनि की हत्या की घटना को आज क्रूरतम अपराध बताते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। चौहान ने यहां मीडिया से कहा कि कर्नाटक की घटना बेहद दुखद है। ‘जीओ और जीने दो’ और ‘अहिंसा’ को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले धर्म के मुनि की इस तरह नृशंस हत्या की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

वे कर्नाटक की सरकार से कहना चाहते हैं कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। यह केवल जैन संतों का सवाल नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन संत वंदनीय और पूज्यनीय हैं। त्याग के अनुपम उदाहरण हैं। उनका अपना कुछ नहीं है और वे लोक कल्याण के लिए कार्य करते हैं। उनकी हत्या देश का अपमान है।
चौहान ने कहा कि कर्नाटक की यह घटना देश के संतों के विश्वास का कत्ल है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। कर्नाटक की इस घटना का मध्यप्रदेश में भी लगातार विरोध हो रहा है। खासतौर से बुंदेलखंड और महाकौशल अंचल में लगातार प्रदर्शन या मौन जुलूस की खबरें आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *