गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा में नहसुतिया गांव निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के मजरा बरूहा निवासी छब्बेलाल ने कोतवाली नानपारा पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बहन फूल कुमारी (25) की शादी कोतवाली नानपारा के नहसुतिया गांव निवासी विशेश्वर के साथ 03 वर्ष पूर्व की थी।
विवाह के समय उन्होंने हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था, इसके बावजूद ससुराल के लोग दो वर्ष से बाइक और नगदी के लिए बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के भाई का आरोप है कि शुक्रवार शाम को बहन की ससुराल के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया। महिला के भाई की सूचना पर कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *