पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सामुहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी की डंडे से पिट पिट कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बताया कि सामुहिक दुष्कर्म के दौरान पीड़ित महिला का पति मुकेश एक्का अचानक मौके पर पहुंच गया था। उसने दुष्कर्म के एक आरोपी रामलाल के सिर पर डंडे से कई प्रहार किये, जिससे आरोपी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान दुष्कर्म का दूसरा आरोपी दिलिप वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
