गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर हुयी हिंसा में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन के पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हाेने बताया कि ण्ण्ण् हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गांव में तनाव को देखते हुये पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *