गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन माह की बच्ची की हत्या

पुलिस जांच में जुटी

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में तीन महीने की एक मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मौ पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरिनाम का पुरा गांव में पिंकी नाम की एक महिला की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पिंकी के पिता छबिराम बटोही ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी नातिन की कल तड़के बेटी की ससुराल में अज्ञात नकाबपोशों ने हत्या कर दी।
पिंकी के अनुसार कल तड़के उसके घर में कुछ नकाबपोश आए और उसकी बच्ची की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के अनुसार आरोपियों में एक रिश्ते में उसका जेठ लगता है। ऐसे में पुलिस अब महिला के ससुराल पक्ष काे संदेह के घेरे में लेकर भी जांच कर रही है।
फरियादी छबिराम ने नातिन की हत्या में दामाद तहसीलदार जाटव और उसके परिवार पर आरोप लगाए है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनका दामाद बेटी की मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। बेटी ने ससुरालवालों पर दहेज एक्ट का मामला भी मौ थाने में दर्ज कराया था। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सौरभ कुमार ने आज यहां बताया कि मौ क्षेत्र में मासूम डॉली की हत्या किए जाने की रिपोर्ट उसकी मां पिंकी द्वारा लिखाई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *