निजामाबाद : तेलंगाना में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आर्मूर शहर के जिरथ नगर में दो बुजुर्ग महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद शवों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की पहचान मैगीडी राजव्वा (72) और उनकी बहन गंगाव्वा (62) के रूप में हुई है। इस जघन्य अपराध का पता पड़ोसियों को चला, जिन्होंने बुधवार तड़के पीड़ितों के घर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
