गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सागर में महिला व युवक की हत्या

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक महिला और एक युवक की हत्या के मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आगासौद थाना क्षेत्र के मंडीबामोरा में एक समूदाय के दो पक्षों में हुए विवाद में एक महिला और एक युवक की हत्या कर दी गई. जबकि चार अन्य घायल बताए गए हैं. जिनमें से दो को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।
पुलिस के अनुसार कल रात मलखान यादव का परिवार अलाव ताप रहा था तभी आरोपी कमल, जशवंत, अरविंद, नितिन, निर्भय, भरत यादव सहित 14-15 आरोपियों ने एक राय को होकर मलखान यादव के परिवार पर लॉठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और पत्थर बरसाए गए और आरोपियों ने कट्टे से फायर भी किया।

इस घटना में मलखान यादव की पत्नी सरस्वती यादव की मारपीट में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई तो वहीं रिश्ते का भाई रूपेंद्र यादव की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आज इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें चार महिलाएं शामिल है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार पुलिस बल की मौजूदगी में कराया गया है। हमले में मलखान का छोटा भाई हरीसिंह यादव को गंभीर हालत में सागर भेजा गया है, वहीं एक अन्य नरेश भी घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *