गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खुर्जा मे युवक की हत्या

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की दिन दहाड़े चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि अपराह्न तीन बजे खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तारीनान में अनवार नामक युवक का चार हजार रुपये के लेनदेन के ऊपर समीर नमक युवक से विवाद हो गया बात बढ़ने पर अनवार ने समीर की गर्दन व पेट पर चाकू से प्रहार कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई तथा दहशत का माहौल है। एसपी ने बताया कि बदमाश दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर चाकू लहराता हुआ फरार हो गया आरोपी को पकड़ने के लिए भविष्य का क्रम जारी है जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *