गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या का खुलासा: पत्नी-प्रेमी सहित पांच गिरफ्तार

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी-प्रेमी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने आज यहां बताया कि मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के गांव कोट निवासी रघुवीर सिंह भदौरिया ने 10 फरवरी को भिंड जिले के गोहद चौराहा थाने में मोनू भदौरिया की गुमशुदगी दर्ज करायी। मामले की जांच में गुमशुदा मोनू की पत्नी का शादी से पहले किसी अनुराग चौहान से प्रेम प्रसंग का पता चला। इस पर पुलिस ने अनुराग को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
अनुराग ने पुलिस को बताया कि मोनू की पत्नी से उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हम दोनों ने ही मोनू को रास्ते हटाने की साजिश रची थी और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मोनू भदौरिया की पत्नी राधिका, उसके प्रेमी मुख्य आरोपी अनुराग चौहान, करन सिंह तोमर, किसान चौहान, शैलेन्द्र बघेल को गिरफ्तार कर मोनू की नदी में फेंकी गई हड्डियाॅं और कपडे बरामद कर लिए हैं। मोनू की हत्या के मामले में एक आरोपी नीतेश बुधौलिया अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *