गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी बच्चों की हत्या कर फांसी लगायी

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात्रि पारिवारिक कलह में एक युवक ने अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया । पुलिस अधीक्षक शंकरन आनंद ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात्रि नगरा थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़वा गांव निवासी मृतिका का भाई अंकित ने थाना बांसडीह में आकर सूचना दी कि उसके जीजा श्रवण राम (35) निवासी डेवडीह थाना बांसडीह कोतवाली बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहें हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस श्रवण राम के घर पहुंची, जहां पर छानबीन करने पर उसकी पत्नी शशिकला पत्नी (30) व उनके दो पुत्र सूर्या राव (7) व दूसरा पुत्र मिठू (4 माह) का घर के सामने बगीचे में शव प्राप्त हुआ तथा पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम का शव फांसी के फन्दे पर लटकता मिला।
उन्होने बताया कि पत्नी व‌ बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से कोट के निशान पाए गए हैं ‌। वहीं फील्ड युनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर श्रवण राम के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी व दोनो पुत्रों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या की बात को स्वीकार किया हैं ।
परिजनों से बातचीत में पता चला कि पूर्व में पति-पत्नी का आपसी विवाद में न्यायालय में मुकदमा चला था लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिवार जनों से अलग रहने लगी थी। उसके बाद भी इन दोनों में विवाद होता रहता था, इनमें आज भी आपस में विवाद हुआ था, जिसके उपरान्त यह घटना घटित हुई । प्राप्त तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *