नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुर्मू ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में कहा कि बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वह इससे बहुत आहत हैं।
उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के परिजनों के प्रति हृदय से संवेदना व्यक्त करती हैं। उन्होंने बचाव अभियान की सफलता की प्रार्थना करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। उल्लेखनीय है कि ओडिशा के बालासोर जिले के बहनगा बाज़ार स्टेशन पर आज 12841 अप चेन्नई शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस तथा 12864 बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक के बाद एक पटरी से उतर गयीं और इस दुर्घटना में कम से कम 179 लोगों के घायल होने की खबर है।
मुर्मू ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
