गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुर्मू ने एलिजाबेथ निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।
श्रीमती मुर्मू ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है। उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक अपने देश को चलाया और लोगों की सेवा की। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।”
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *