गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मस्क ने बेचे टेस्ला के शेयर

लॉस एंजेलिस। दुनिया के सबसे बड़े धनाड्य एलन मस्क ने अपनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के के 3.95 अरब डालर कीमत के 1.95 करोड़ और शेयर बेचे हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार करीब एक पखवाड़ा पहले 44 अरब डालर से ट्विटर पर अपना अधिग्रहण कर चर्चा में आये मस्क की कंपनी टेस्ला इस साल की शुरूआत से ही संकट में दिखने लगी थी। इस साल की शुरुआत से टेस्ला के शेयर की कीमत में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।
रिपोर्ट के अनुसार पावर स्टीयरिंग की समस्या के कारण टेस्ला अमेरिका में बिक्री किये गये 40 हजार से अधिक वाहनों को बाजार से वापस ले रही है। इलेक्ट्रिक कार निर्माता का कहना है कि वाहनों का पावर-स्टीयरिंग सिस्टम उबड़-खाबड़ सड़कों पर या गड्ढे से टकराने के बाद फेल हो सकता है।
इससे पहले अप्रैल में मस्क ने टेस्ला के 8.5 अरब डालर और अगस्त में सात अरब डालर के शेयर बेचे थे। टेस्?ला की शेयरों की बिक्री से मस्क की कुल संपत्ति भी 20 अरब डालर से नीचे आ गई है। इसके पीछे ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदने को जिम्मेदार माना जा रहा है, हालांकि वह अब भी दुनिया के सबसे धनवान शख्स बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *