गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरसों और सूरजमुखी तेल महंगा

नई दिल्ली : विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सरसों तेल और सूरजमुखी तेल महंगा हो गया तथा अरहर दाल और उड़द दाल के भाव भी चढ़ गए। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा 86 रिंगिट उबलकर 3759 रिंगिट प्रति टन हो गया। इसी तरह नवंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.87 सेंट की तेजी के साथ 52.41 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सरसों तेल 147 रुपये और सूरजमुखी तेल 146 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि पाम ऑयल 66 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। वहीं, मूंगफली तेल, सोया रिफाइंड और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में अरहर दाल में 500 रुपये और उड़द दाल में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर शेष में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल और मूंग दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिकी रही।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-
दाल-दलहन : चना 6050-6150, दाल चना 7050-7150, मसूर काली 7650-7750, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 10600-10700, अरहर दाल 9000-9100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2700-2800 रुपये और चावल : 2800-2900 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 3640-3740, चीनी एम. 3900-4000, मिल डिलीवरी 3520-3620 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 13187 रुपये, मूंगफली तेल 19780 रुपये, सूरजमुखी तेल 12234 रुपये, सोया रिफाइंड 11062 रुपये, पाम ऑयल 8200 रुपये और वनस्पति तेल 10066 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *